बिना काम घर से निकलने पर पुलिस ने खिलाई हवालात की हवा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

पीपाड़सिटी (जोधपुर) . पुलिस ने जन अनुशासन लॉकडाउन में बिना काम के अनलॉक घूमने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ कोविड संक्रमण फैलाव पर अंकुश लगाने में सक्रिय हैं।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि त्रिस्तरीय जन अनुशासन लॉक डाउन दौरान अनुमत गतिविधियों के अतिरिक्त अनावश्यक सार्वजनिक स्थलों व सड़कों पर घूमने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।


घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने के साथ सामाजिक दूरी की पालना सहित कोरोना सम्बन्धित निर्देशों की पालना करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

अब तक 23.28 लाख चालान
डॉ. मेहरड़ा ने बताया कि पुलिस ने कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्धारित प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए अब तक 23 लाख 28 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान किया है।

कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन
अब तक सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 4 लाख 63 हजार 708, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 21 हजार 359, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 17 लाख 76 हजार 751 व्यक्तियों के चालान किए गए है। रविवार को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 1116, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 85, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 25628 व्यक्तियों के चालान किया है।

जुर्माना से वसूले 41.84 करोड़
अति.पुलिस महानिदेशक(अपराध) ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर थूकने, शराब का सेवन करने एवं सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा तम्बाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। निषेधाज्ञा तथा क्वॉरंटीन मापदण्डों की अवहेलना पर अब तक 4 हजार 990 एफआइआर दर्ज कर अब तक 12 हजार 329 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

डॉ. मेहरड़ा के अनुसार निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत अब तक 21 लाख 66 हजार 707 वाहनों का चालान एवं 2 लाख 61 हजार 586 वाहनों को जब्त किया गया एवं 41 करोड़ 84 लाख रुपए से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका है।

रविवार को 6697 मोटर वाहनों का चालान किया गया एवं 1064 वाहनों को सीज किया गया साथ ही 9 लाख 22 हजार 250 रुपए की राशि का जुर्माना वसूल किया गया। सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में 239 मुकदमे दर्ज कर 314 असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया एवं 276 को गिरफ्तार किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oYHklu
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment