जोधपुर. कोरोना के बाद तेजी से फैल रही ब्लैक फंगस बीमारी को लेकर राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने एम्स डायरेक्टर, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य और अस्पतालों के अधीक्षक से फोन पर वार्ता की। इसमें चिकित्सकों ने इस बीमारी के उपचार में काम आने वाले इंजेक्शन की कमी होने की बात कही। जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर गहलोत ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से दूरभाष पर बात कर जल्द ही इसकी दवाइयां उपलब्ध करवाने की बात कही है।
मरीजों के परिजनों की समस्या जानने पहुंचे
जोधपुर. जोधपुर शहर के विभिन्न अस्पतालों में लाए जाने वाले मरीजों के परिजनों का दर्द बांटने व उन्हें राहत पहुंचाने के लिए राजस्थान पत्रिका की प्रेरणा से रेलवे स्टेशन रोड देव दर्शन गेस्ट हाउस में शुरू किए गए केयर सेंटर में मरीजों के परिजनों को नि:शुल्क रहने, भोजन, अल्पहार की सेवा १६ वें दिन भी कोविड प्रोटोकॉल पालना के साथ जारी रही। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष नथमल पालीवाल व व सामाजिक समरसता मंच के अध्यक्ष भगवान सिंह सुरपुरा ने बताया कि शुक्रवार को मरीजों के परिजनों की समस्या जानने राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत व भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम डागा पहुंचे और उन्हें मुश्किल की घड़ी में हर संभव सहयोग के लिए आश्वासन दिया। मरीजों के परिजनों के लिए संचालित केयर सेंटर में सेवाएं देने वाले भगराज पटेल, महेंद्र उपाध्याय, बंसीलाल विश्नोई मतोडा़, नंदू वाल्मीकि तथा बिंजा राम मेघवाल उपस्थित थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SjlxbD
0 comments:
Post a Comment