ज़ोधपुर की पाक विस्थापित बस्तियों में कोरोना की घुसपैठ

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. दिनों-दिन विकराल रूप धारण करती जा रही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं शहर में पाक विस्थापित बस्तियों में कोरोना संक्रमण की घुसपैठ प्रशासन व शहरवासियों के लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर सकता है। जोधपुर के विभिन्न क्षेत्रों में 21 बस्तियों में निवास कर रहे लगभग 40 हजार नागरिकता व गैर नागरिकता प्राप्त पाक विस्थापितों में संक्रमण के खतरे की आशंकाए महसूस हो रही है । बस्तियों में लोगों ने बुखार व खांसी के लक्षण पाए जाने पर जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। ऐसे कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों ने दवाई ली एवं उनका इलाज चल रहा है।

पांच पाक विस्थापितों को लील चुकी दूसरी लहर
कोरोना की इस दूसरी लहर के दौरान 5 विस्थापितों की मृत्यु हुई जिनमे इसरो भील (75), हेमन सुथार (70), शंकर माली (65), व भेरु माली (65) देवी पत्नी सवाई माली माता का थान निवासी शामिल है। ऐसी ही कुछ अन्य बस्तियों से मृत्यु के मामले सामने आ रहे है जिनकी मृत्यु से पहले कोरोना टेस्ट तो नहीं हुआ परंतु उनको सांस की दिक्कत या कुछ अन्य कोरोना से मिलते जुलते लक्षण मिले थे। उनमें से कुछ के घरो अथवा पड़ोस में कोरोना पॉजिटिव केस आने लगे है। चिंता कि बात यह है जब कोरोना महामारी बहुत तेजी से फैल रही है तब जोधपुर कि विभिन्न 21 बस्तियों मे रह रहे पाक विस्थापित बस्तियों मे से लगभग 1000 से अधिक लोग इन दिनों बुखार, खांसी,नजला व गले में खराश जैसे कोई न कोई लक्षण मिले है जिसकी जानकारी सीमांत लोक संगठन के वॉलंटियर्स ने अध्यक्ष को दी है।

आपातकालीन स्थिति का सामना करने के लिए हर वक्त तैयार

कोरोना की दूसरी लहर के शुरू होते ही संक्रमण मामले बढऩे की जानकारी सामने आने लगी है। पीडि़त परिजनों के संपर्क में रहकर संबंधित जानकारी जिला अधिकारियों से भी साझा की जा रही है। संगठन के वॉलंटियर्स किसी भी आपातकालीन स्थिति का सामना करने के लिए हर वक्त तैयार है। जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग शीघ्र ही संभावित पीडि़तों का कोरोना टेस्ट करवाकर जरूरत के हिसाब से कोरेंटिन व हॉस्पिटल सुविधा का प्रबंध करे ताकि किसी आपातकालीन स्थिति का सामना न करना पड़े।
हिन्दू सिंह सोढा अध्यक्ष, सीमांत लोक संगठन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3el8DTe
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment