जोधपुर।
रेलवे आवासीय कॉलोनियों में रहने वाले रेलकर्मी व उनके परिजनों के पॉजिटिव आने व होम आइसोलेशन के दौरान आने वाली परेशानियों के निवारण के लिए कोविड केयर समितियों का गठन किया गया है। रेल प्रशासन ने कॉलोनीवार समितियों का गठन किया गया है, जो होम आइसोलेट रोगियों की समस्याओं का निराकरण कॉलोनी स्तर पर ही करेगी।समितियां रेलवे कॉलोनियों में पॉजिटिव मरीजों व उनके परिजनों का ब्यौरा रखेंगी और उनको मदद की जरुरत होने पर समितियों में नामित सदस्य हित निरीक्षकों के माध्यम से के माध्यम से मुख्य हित निरीक्षक सुनिल टांक को जानकारी देंगे, ताकि उनको आवश्यक दवाइयां व अन्य सहायता उपलब्ध कराई जा सके जोधपुर में 10 आवासीय कॉलोनियों के लिए समितियां बनाई गई है।
---
200 से अधिक लोगों ने लगाया टीका
जोधपुर।
श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को न्याति भवन शिवबाडी में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज के मंत्री नरेंद्रराज बोहरा ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। समाज अध्यक्ष महेंद्र बोहरा ने बताया कि भामाशाह संजय पुरोहित द्वारा सभी को सेनेटाइजर वितरित किया गया।
--
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33iddeG
0 comments:
Post a Comment