जोधपुर. शहर में दस मई को कोराना का पिक था, जब ऑक्सीजन की मारामारी और अस्पतालों में बेड की कमी के बीच कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 25 हजार 172 पहुंची। उस समय शहर में भयावह स्थिति थी लेकिन आज 14 दिन बाद शहर की स्थिति बदल गई है। इस दौरान करीब 30 हजार रोगी अस्पताल और होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए हैं जबकि संक्रमित करीब 12 हजार ही हुए। संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या की वजह से शहर में अब धीरे-धीरे ने कोरोना का ज्वार उतर रहा है।
20 प्रतिशत संक्रमण दर
अप्रेल के अंतिम सप्ताह में संक्रमण दर 31 प्रतिशत थे जो मई के प्रथम सप्ताह तक 33 प्रतिशत पहुंच गई लेकिन पिछले चौदह दिन से औसत संक्रमण दर 20 प्रतिशत के आसपास बनी हुई है जो लगातार कम हो रही है। यह जरुर है कि इस दौरान कोरोना से मरने वाले रोगियों की संख्या में बड़ी गिरावट नहीं आई है।
ऐसे उतरा कोरोना का ज्वार
दिन ---- एक्टिव केस--अस्पताल से छुट्टी-- पॉजिटिव मिले
10 मई ---- 25172 ----1871 ----1915
11 मई ---- 25004 ----1453 ----1303
12 मई ---- 24476 ---- 1770 ---- 1260
13 मई ---- 23831 ---- 1704 ---- 1074
14 मई ---- 23031 ---- 1494 ---- 708
15 मई ---- 21715 ---- 2180 ---- 875
16 मई ---- 19018 ---- 3459 ----776
17 मई ---- 15709 ---- 4251 ---- 954
18 मई ---- 13563 ---- 2754 ---- 620
19 मई ---- 12236 ---- 1840 ---- 524
20 मई ---- 10600 ---- 2227 ---- 601
21 मई ---- 9231 ---- 1905 ---- 548
22 मई ---- 8252 ---- 1291 ---- 323
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fcBwBo
0 comments:
Post a Comment