जोधपुर. भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) की जून में होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है।
संस्थान के स्थानीय अध्यक्ष केशव राठी और सचिव दीपक केवलिया ने बताया कि 1 से 10 जून तक होने वाली एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल की पुराने एवं नए सिलेबस की परीक्षाओं को फि़लहाल टाल दिया गया है। भविष्य में होने वाली परीक्षाओं का टाइम टेबल एवं सूचना 30 दिन पूर्व विद्यार्थियों को बता दी जाएगी।
उधर मंगलवार को सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट का मॉक टेस्ट भी आयोजित हुआ। सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा 8 मई को रिमोट प्रॉक्टर मोड से होनी है, जिसमें विद्यार्थी अपने घर से ही कंप्यूटर के माध्यम से इस मोड में परीक्षा देगा। परीक्षा में नकल रोकने के लिए कई इंतजाम किए हैं। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को अपना कैमरा 360 डिग्री पर करके कमरे को दिखाना होगा। कम्प्यूटर पर प्रश्न पत्र की विंडो मिनिमाइज करने पर चेतावनी मिलेगी। दूसरी विंडो खोलने पर अलर्ट देने के साथ परीक्षा से बाहर भी किया जा सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vGfZ9G
0 comments:
Post a Comment