बिना नम्बर कैम्पर रोकने की बजाय पुलिस पर चढ़ाने का प्रयास

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. करवड़ थाना पुलिस ने भवाद फांटा से भवाद रोड पर बिना नम्बर की बोलेरो कैम्पर रोकने का इशारा किया तो चालक ने भागने के लिए कैम्पर पुलिस पर चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान कैम्पर डिवाइडर पर चढऩे के बाद खाई में पलट गई। पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने व जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी भरत रावत ने बताया कि लॉक डाउन की पालना के लिए एएसआइ अमराराम के नेतृत्व में पुलिस बुधवार को भवाद फांटा से भवाद की तरफ जा रही थी। तभी सामने आई बिना नम्बर की बोलेरो कैम्पर रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक कैम्पर को तेजी से भगाने लगा। पुलिस ने पीछा किया। इस बीच, भवाद फांटा पर चेतक ने बैरिकेड्स लगाकर कैम्पर रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने पुलिस पर कैम्पर चढ़ाने का प्रयास किया और भगा ले गया।
कुछ दूर नागौर रोड पर तेज रफ्तार कैम्पर डिवाइडर पर जा चढ़ी और फिर पलटने के बाद खाई में गिर गई। पीछे आ रही पुलिस ने मूलत: जालोर जिले में मोदरा हाल खाबड़ा निवासी मांगीलाल पुत्र भजनलाल बिश्नोई व हरियाणा में भीवाणी निवासी जसवीर पुत्र सुखराम जाट को गिरफ्तार कर लिया। राजकार्य में बाधा डालने व जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fvBOUo
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment