जोधपुर.
आइपीएस अधिकारी व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेलवे) संयज अग्रवाल ने सोमवार को जोधपुर रेंज और पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में लॉक डाउन की पालना व अपराधिक गतिविधियों पर फीडबैक लिया।
बतौर प्रभारी एडीजी अग्रवाल ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में जोधपुर रेंज व पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के अधिकारियों की बैठक ली। पुलिस कमिश्नर जोस मोहन व आइजी रेंज नवज्योति गोगोई से कोरोना संक्रमण के हालात जानें। साथ ही लॉक डाउन से संक्रमण में आई कमी पर भी चर्चा की। पुलिस कमिश्नर ने लॉक डाउन की सख्ती से पालना के लिए कुछ सुझाव भी दिए। एडीजी ने गत वर्ष की तुलना में चालू वर्ष में अपराधिक गतिविधियों पर चर्चा की। अपराधियों पर नकेल के लिए सुझाव भी दिए गए।
वहीं, पुलिस लाइन में संचालित हो रहे कोविड केयर सेंटर को और बेहतर करने के बारे में भी राय जानीं। पुलिस लाइन की डिस्पेंसरी में स्टाफ बढ़ाने की भी जरूरत जताई गई। बैठक में पुलिस उपायुक्त आलोक श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र यादव, राजेश कुमार मीना व राजकुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कयाल व पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) राशि डोगरा डूडी भी मौजूद रहे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bOz024
0 comments:
Post a Comment