जोधपुर.
खाण्डा फलसा थानान्तर्गत बनियावाड़ा क्षेत्र में सिम बंद होने के संबंध में एसएमएस भेजने के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारी का मोबाइल हैक करके एक व्यक्ति ने बैंक खाते से 5.70 लाख रुपए निकाल लिए। धोखाधड़ी का पता लगने पर पीडि़त ने थाने में मामला दर्ज कराया।
थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि बनियावाड़ा निवासी कृष्ण कुमार पुत्र मगनराज सेवानिवृत्त कर्मचारी है। गत 23 मई को उनके मोबाइल में एक संदेश आया कि उनके मोबाइल की सिम बंद हो रही है। ऐसा न हो इसलिए एक मोबाइल नम्बर देकर सम्पर्क करने का झांसा दिया। कृष्ण कुमार ने एसएमएस में आए मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया तो मोबाइल हैक हो गया। उस मोबाइल नम्बर से जुड़े बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली। ठग ने बैंक खाते से अलग-अलग किस्तों में 5.70 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। कुछ देर बाद मोबाइल चालू होने पर रुपए निकलने के संदेश आए तो उन्हें धोखाधड़ी का पता लगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hMLlb2
0 comments:
Post a Comment