जोधपुर।
महात्मा गांधी अस्पताल में 200 बेड क्षमता के बनने वाले कोविड सेंटर की तैयरी युद्धस्तर पर की जा रही है। इसके लिए राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, ऑल इंडिया लाइम मैन्यूफेक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मेघराज लोहिया ने सोमवार को कोविड सेंटर का जायजा लिया। कोविड सेंटर को अति शीघ्र शुरू करवाने के लिए ऑक्सीजन लाइन का काम आज शुरू हुआ, नए बेड व अन्य उपकरण आने शुरू हो गए। लाइम मैन्यूफेक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मेघराज लोहिया ने बताया कि यह सेंटर आधुनिक सुविधाओं वाला होगा। सेंटर में स्थाई रूप से आईसीयू वार्ड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग बेड सहित सभी मेडिकल उपकरण होंगे। कोविड बीमारी के समाप्त होने के बाद भी यह सेंटर जोधपुर के मरीजों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। सेंटर में 400 बेड तक ले जाने की क्षमता है। राज्यसभा सांसद गहलोत ने बताया कि कोविड सेंटर की प्रतिदिन व्यवस्था देखी जाएगी। इस दौरान एसोसिएशन पधाधिकारियों सहित हैण्डीक्राफ्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ भरत दिनेश, हंसराज बाहेती, राजू मेहता, जिला प्रशासन, महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक आदि साथ थे।
-
जनरेटर सेट लगाने का निर्णय
जिला कलेक्टर इंद्रजीतसिंह के साथ हुई बैठक में ग्वारगम एसोसिएशन अध्यक्ष रमेश सिंगल ने कोविड सेंटर के लिए जनरेटर सेट लगाने का निर्णय लिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hfQw35
0 comments:
Post a Comment