जोधपुर.
शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन के गायब होने से गुस्साए एक युवक व उसकी मां ने शादी कराने वाली महिला के नाबलिग पुत्र का मण्डोर थानान्तर्गत बासनी तम्बोलिया में अपहरण कर लिया। पुलिस ने किशोर को छुड़ाकर युवक को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बासनी तम्बोलिया निवासी पन्द्रह वर्षीय किशोर का कार में आए मां व पुत्र ने अपहरण कर लिया था। किशोर के पिता को पता लगा तो उसने तलाश की, लेकिन पुत्र नहीं मिला। उसकी शिकायत पर पुलिस ने किशोर को छुड़ा लिया। साथ ही मां व पुत्र के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया। जांच के बाद अपहरण करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी की कुछ समय पहले शादी हुई थी। कुछ दिन बाद ही दुल्हन गायब हो गई थी। दलपत की पत्नी ने बतौर मध्यस्थ यह शादी कराई थी। ऐसे में दुल्हे व उसकी मां उस पर दुल्हन को वापस लाने का दबाव डालने लगे थे। ऐसा नहीं हुआ तो वे नाबालिग पुत्र को जबरन कार में बिठाकर ले गए थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33TQRjV
0 comments:
Post a Comment