जोधपुर. जोधपुर में घटते कोरोना के आंकड़ों ने मौतों पर भी लगाम लगा दी है। शहर में बुधवार को 5 मौतें हुई है। जोधपुर में बुधवार को 340 नए केस और 866 को डिस्चार्ज दिया गया है। जोधपुर में अब तक मई माह के 26 दिनों में 32459 जने संक्रमित, 47157 डिस्चार्ज और 695 ने दम तोड़ा है। वहीं इस साल अब तक 70112 जने संक्रमित, 60675 डिस्चार्ज और 1139 मौतें हुई हैं।
एम्स जोधपुर में राजपूतों का बास बारना निवासी कालूसिंह (65) व रामपुरा भाटिया निवासी मदनलाल ( 45) की मौत हो गई। एमडीएम अस्पताल में शेरगढ़ निवासी चून्नाराम ( 70) की मौत हो गई। वहीं एमजीएच में राजीव नगर निवासी मधुदेवी ( 54) और ओसियां निवासी रणजीतसिंह ( 38) की मौत हो गई।
2718 को लगाई कोविड वैक्सीन
जोधपुर में बुधवार को 2718 को कोविड वैक्सीन की डोज लगाई गई। हैल्थ वर्कर्स में 82 को प्रथम डोज, 10 को द्वितय डोज, फ्रंटलाइन वर्कर्स में 112 को प्रथम 46 को द्वितीय डोज, 18 से 44 आयुवर्ग में 664 को प्रथम, 45 से 60 आयु में 1527 प्रथम, 486 को द्वितीय, 60 से अधिक आयुवर्ग में 333 को प्रथम, 173 को द्वितीय डोज लगाई गई। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि 75 साइट्स पर कुल 715 जनों को द्वितीय डोज लगाई गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fo9bbp
0 comments:
Post a Comment