प्याज के कट्टों के नीचे छुपी नशे की 1.80 लाख गोलियां जब्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर . जिले की बाप थाना पुलिस ने फलोदी-बीकानेर नेशनल हाइवे-11 पर खिदरत गांव के पास नाकाबंदी के दौरान बुधवार को बोलेरो पिकअप में प्याज के कट्टों के नीचे छुपाकर रखी प्रतिबंधित नशे की 1.80 लाख गोलियां जब्त की। इनकी कीमत 35 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कयाल के अनुसार लॉक डाउन की पालना को लेकर चल रही गश्त व नाकाबंदी के दौरान प्रतिबंधित नशीली गोलियों की बड़ी खेप की तस्करी होने की सूचना मिली। इसको लेकर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की गई।

खिदरत गांव के पास बाप थानाधिकारी हरिसिंह के नेतृत्व में संदिग्ध बोलेरो पिकअप रोकी गई। जिसमें प्याज् के कट्टे भरे थे। तलाशी लेने पर प्याज के कट्टों के नीचे छह कार्टन सामने आए। जिन्हें खोलकर जांच की गई तो प्रतिबंधित ट्रेमाडोल की 1.80 लाख गोलियां निकली।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 1.80 लाख गोलियां व बोलेरो पिकअप जब्त की गई। श्रीगंगानगर जिले पदमपुर निवासी चालक ईलास पुत्र मोहनलाल मिरासी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि वो यह प्रतिबंधित गोलियां फलोदी से लाया था और बीकानेर व श्रीगंगानगर में सप्लाई देने जा रहा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bWDnIE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment