जोधपुर।
रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए वर्तमान में चल रही स्पेशल यात्री ट्रेनों के अलावा जोधपुर मण्डल पर 3 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। मण्डल प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 04823 जोधपुर-रेवाडी प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 10 अप्रेल से आगामी आदेशों तक जोधपुर से 1.35 बजे रवाना होकर दोपहर 2.45 बजे रेवाडी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04824 रेवाडी-जोधपुर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 10 अप्रेल से आगामी आदेशों तक रेवाडी से दोपहर 2.50 बजे रवाना होकर अगले दिन अलसुबह 4.20 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 04826 जोधपुर-जैसलमेर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 11 अप्रेल से आगामी आदेशों तक जोधपुर से सुबह 6.10 बजे रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे जैलसमेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04825 जैसलमेर-जोधपुर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 11 अप्रेल से आगामी आदेशों तक जैसलमेर से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर रात 9.35 बजे जोधपुर पहुंचेगी ।
- गाड़ी संख्या 04845 जोधपुर-बिलाड़ा प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 10 अप्रेल से आगामी आदेशों तक जोधपुर से शाम 6.05 बजे रवाना होकर रात 9 बजे बिलाड़ा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04846 बिलाड़ा-जोधपुर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 11 अप्रेल से आगामी आदेशों तक बिलाड़ा से सुबह 5 बजे रवाना होकर 8.45 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3m8amh4
0 comments:
Post a Comment