बीएसएफ आईजी ने किया बीकानेर से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक पंकज गूमर पदभार संभालने के बाद पहली बार बीकानेर जिले से लगती भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था जांचने पहुंचे। उन्होंने बॉर्डर पर बनी विभिन्न सीमा चौकियों का निरीक्षण किया। सीमा चौकी सांचू के दौरे के दौरान वहां शहीद स्मारक पर पुष्प चक्रअर्पित कर शहीदों को शृद्धांजलि दी गई।
आईजी गूमर सर्वप्रथम बीएसएफ बीकानेर के सेक्टर मुख्यालय पहुंचे। यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा और ऑपरेशनल संबंधी विषयों पर जानकारी ली। इस दौरान जवानों से मुलाकात कर वैश्विक कोरोना महामारी के बारे में जागरूकता को लेकर बातचीत की गई। गुमर ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल देश की प्रथम रक्षा पंक्ति है जो कि सीमा पर दुश्मन देश के आसपास इरादे का डटकर सामना करती है। उन्होंने सीमा पर निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने पर विशेष जोर दिया। इसके बाद पंकज ने सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया। बीकानेर दौरे के दौरान नवनिर्मित फायरिंग रेंज व गोल्फ क्लब का अवलोकन किया गया। साथ ही जलापूर्ति के लिए नवनिर्मित ट्यूबवेल का भी उद्घाटन किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ujwacx
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment