Govt College: लॉकडाउन में कॉलेजों में मूक कोर्स शुरू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कॉलेज आयुक्तालय और ट्रिपल आइआइटी कोटा के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के सभी निजी व सरकारी महाविद्यालयो के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स यानी मूक कोर्स शुरू किए गए हैं। इसके अंतर्गत प्रतिवर्ष 10 हजार विद्यार्थियो को प्रशिक्षण दिया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय जोधपुर में तीन पाठ्यक्रम गुरुवार से शुरू किए। शेष तीन पाठ्यक्रम एक मई से शुरू किए जाएंगे।
राजकीय महाविद्यालय जोधपुर की प्राचार्या डॉ. संतोष जैन ने बताया कि ट्रिपल कौशल व दक्षता विकास सहित आजीविका संबंधी विभिन्न कोर्सेज ऑनलाइन शुरू किए गए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कोर्सेज का ऑनलाइन उद्घाटन किया। नवाचार समिति के सदस्य नदीम खान ने बताया कि विद्यार्थी अपने नियमित अध्ययन के साथ इनमें से किसी एक या अधिक कोर्स को एक साथ कर सकते हैं। यह मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज विद्यार्थियों के समय का सही उपयोग क्षमता, विकास और योग्यता अर्जित करने के श्रेष्ठ विकल्प है। इन कोर्सेज में इंग्लिश फॉर पर्सनल एंड प्रोफेशनल डेवलपमेंट, इंट्रोडक्शन टू फोटोग्राफी, वाइल्ड लाइफ नेचुरलिस्ट, बेसिक एंटरप्रेन्योरशिप, मशीन लर्निंग और क्राफ्ट आदि प्रमुख है।

पंजीकरण के लिए फोन पर आएगा लिंक
युवा कौशल एवं विकास समिति की प्रभारी प्रतिभा सोनी ने बताया कि इन कोर्सेज में पंजीकरण के लिए महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को फोन पर लिंक भेज कर आवश्यक जानकारी शेयर की गई है। पंजीकरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।एक वर्ष में 10000 विद्यार्थियों को स्किल डेवलपमेंट किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tPbc5m
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment