एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल, फिर दरें तय और सरकार ने निशुल्क कर दिए शव परिवहन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। कोरोना संक्रमित शव परिवहन करने में अधिक राशि वसूलने के बाद हुई कार्रवाई के विरोध में निजी एम्बुलेंस संचालकों ने शनिवार को हड़ताल की। मुकेश प्रजापत ने बताया कि इसमें दोनों पक्षों को नहीं सुना गया। कुछ ही देर बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई। इसके साथ ही नई दरें भी जारी की गई।
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी राम नारायण बडगुर्जर ने बताया कि डीजल के बढ़ी हुई दरों को देखते हुए एंबुलेंस व शव परिवहन वाहन के लिए जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने किराया राशि निर्धारित की है। इसके अनुसार 10 किलोमीटर तक शव के परिवहन के लिए अधिकतम ₹500 शुल्क लिया जा सकेगा। वहीं 10 किलोमीटर से अधिक होने पर मारुति वैन, मार्शल मैक्स के लिए ₹13.50 प्रति किलोमीटर, टवेरा, इनोवा, बोलेरो गाड़ी के लिए ₹15.10 प्रति किलोमीटर, बड़े एंबुलेंस में शव वाहन के लिए ₹ ₹18.10 प्रति किलोमीटर की दर तय की गई है। एसी वाहनों के लिए एक रुपए प्रति किलो मीटर अधिक राशि वसूल की जा सकेगी। शव परिवहन के दौरान एम्बुलेंस चालक की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए पीपीई किट व सेनिटाइजेशन के लिए प्रति चक्कर ₹350 अतिरिक्त लिए जा सकेंगे।

दोनों निगम निशुल्क उपलब्ध करवाएंगे वाहन
नगर निगम उत्तर व दक्षिण की ओर से नि:शुल्क शव परिवहन वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर व दक्षिण डॉ. अमित यादव ने बताया कि महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा परिहार व वनिता सेठ के निर्देश पर नगर निगम उत्तर ने शनिवार से शव परिवहन के लिए नि:शुल्क सेवा शुरू कर दी है। हेल्पलाइन नंबर 0291-2655652 पर कॉल कर सकेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sItMuA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment