बिना किसी बीमारी वाले भी बन रहे शिकार, 29 का टूटा दम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। कोरोना ने शनिवार को 29 और जिंदगियां छीन ली। खास बात यह है कि इसमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं थी। कोरोना ने जकड़ा और आठ से दस दिन में फेफड़े खत्म हो गए। आधे से ज्यादा 50 से कम उम्र के लोग हैं। कोरोना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अस्पताल पहुंचने से दो से तीन दिन बाद ही कई संक्रमितों का दम टूट रहा है या यूं कहें अस्पताल पहुंचने में काफी देरी भी हो रही है। दूसरी ओर अब अस्पतालों में आसानी से जगह भी नहीं मिल पा रही।
इनका टूटा दम

सरदारपुरा निावसी 37 वर्षीय पदमा बोहरा, प्रेम नगर निवासी 48 वर्षीय गीताराम, चांदी हॉल निवासी 44 वर्षीय सिद्धार्थ, प्रताप नगर निवासी 70 वर्षीय जगदीश, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी 41 वर्षीय राजश्री बोहरा, नागौरी गेट निवासी 76 वर्षीय इंसाफ मोहम्मद, बासनी तम्बोलिया निवासी 34 वर्षीय प्रेरणा परिहार, ओसियां निवासी 70 वर्षीय कमला, दइकड़ा मंडोर निवासी 72 वर्षीय मंगलाराम, सरदारपुरा सी रोड निवासी 65 वर्षीय विमलरूप का दम टूट गया। इसी प्रकार केरू निवासी 42 वर्षीय खींवसिंह, रामधाम खेड़ापा निवासी 50 वर्षीय खासीराम, वर्षा विहार निवासी 72 वर्षीय मोहिनीदेवी, शिकारगढ़ निवासी 48 वर्षीय गोधनराम, माणक चौक निवासी 65 वर्षीय दुर्गा जोशी, अम्बेडकर पार्क निवासी 45 वर्षीय शिवराज, झालामंड निवासी 45 वर्षीय गिरधारीलाल चौधरी, झालामंड निवासी 74 वर्षीय किशन, रातानाडा निवासी 46 वर्षीय रामलाल की भी मौत हो गई। रेलवे कॉलोनी वासी निवासी 58 वर्षीय आर.पी कटारा, राखी हाउस निवासी 65 वर्षीय चांद बानो, सूरसागर निवासी 54 वर्षीय संदीप, अंकुर एन्क्लेवल निवासी 51 वर्षीय कमलकिशोर भाटी, 58 वर्षीय प्रहलाद दासवानी, पीपाड़ सिटी निवासी 47 वर्षीय कैलाश, मोहनपुरा निवासी 50 वर्षीय गौतम, त्रिपोलिया बाजार निवासी 71 बशीर अहमद, मंडोर निवासी 74 वर्षीय भंवरलाल को भी कोरोना ने छीन लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32Rab0x
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment