गाड़ी की टंकी फुल करवा लें, कल बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रदेश के समस्त पेट्रोल पंपों पर शनिवार को हड़ताल रहेगी। सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। एम्बुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवाओं के लिए जरुत ईंधन भरा जाएगा।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से हड़ताल का आह्वान किया गया है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह रुदिया और सचिव जितेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को बंद को लेकर सभी डीलर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सभी ने पंप बंद रखने का आश्वासन दिया है। एसोसिएशन की मुख्य मांग राज्य द्वारा पेट्रोल और डीजल पर लगाई गई वेट की दरों को कम करना है। पड़ौसी राज्यों गुजरात, पंजाब से राजस्थान में वेट की दर आठ से दस रुपए अधिक है, जिसके कारण बड़े वाहन प्रदेश के पंपों पर वाहन भराने की बजाय पड़ौसी राज्यों से भरवा आते हैं। इससे पंप मालिकों के साथ राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। दूसरी मुख्य मांग बायो डीजल के नाम पर बिक रहे अवैध बेस ऑयल, नकली डीजल की बिक्री पर रोक लगाना है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3d4pt8s
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment