दुकान से हजारों रुपए व सामान चोरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
सूरसागर थानान्तर्गत पाबू मगरा में नहर के पास स्थित किराणा व मोबाइल दुकान के ताले व शटर मोड़कर चोरों ने दान पात्र से हजारों रुपए व हजारों रुपए का सामान के साथ-साथ पीछे किराएदार के मकान से मोटरसाइकिल चुरा ली। राहगीर की सजगता व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो भाई सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि नारवा गांव निवासी श्रवणसिंह पुत्र कुन्दनसिंह की पाबू मगरा में नहर के पास आशापुरा किराणा व मोबाइल शॉप है। वह गत 19 अप्रेल की शाम पांच बजे दुकान की छुट्टी कर घर गया था। दूसरे दिन तड़के तीन बजे राह चलते व्यक्ति ने दुकान का शटर टूटा होने व तीन युवकों के चोरी की नीयत से दुकान के आगे खड़ा होने की सूचना दी। दुकान संचालक ने पुलिस को अवगत कराया और फिर मौके पर पहुंचा। तब तक दुकान का शटर मोड़कर व आठ ताले तोड़कर चोरों ने गौशाला के दान पात्र से 40-45 हजार रुपए, फ्रिज में रखी कीमती चॉकलेट्स, गुटखा-जर्दा और अन्य के पैकेट चुरा लिए। चोरों ने स्टोर रूम की दीवार तोडऩे की कोशिश भी की। साथ ही पीछे स्थित किराएदार की मोटरसाइकिल चुरा ले गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तलाश कर काली बेरी में गोयलों की ढाणी निवासी दौलतराम पुत्र केसाराम मेघवाल, मूलत: मण्डली हाल ऊंटों की घाटी निवासी प्रहलाद उर्फ मालम पुत्र रामचंद उर्फ भोमाराम भील व उसके भाई ओमप्रकाश उर्फ ओमाराम को गिरफ्तार किया। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर दो-दो दिन रिमाण्ड पर लिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gv36eq
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment