उद्यमियों ने किया परिहार का स्वागत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
बोरानाडा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से बुधवार को राजसिको व एमआईए के पूर्व अध्यक्ष सुनिल परिहार को रीको के निदेशक नियुक्त होने पर स्वागत किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज सुराणा व सचिव राजेश सोलंकी ने बताया कि एसोसिएशन पदाधिकारियों द्वारा परिहार का माल्र्यापण कर स्वागत किया गया। परिहार ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचे के सुदृढीकरण, नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास, पूंजी निवेश को बढ़ावा व उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र के आशीष माथुर, अजय शर्मा, मोहनसिंह सोलंकी, गुमानाराम जांगिड़, केसी मुरारका, भीमाराम जांगिड़, वरिष्ठ उद्यमी भंवरलाल सोलंकी सहित अनेक उद्यमी उपस्थित थे।
-----
जीएसटीआर 3बी रिटर्न की तिथि बढ़ाने की मांग
जोधपुर।
मरुधरा टैक्स बार व आईटीईटी बार एसोसिएशन ने बुधवार को वित्तमंत्री, वित्त सचिव, चेयरमैन जीएसटी काउंसलिंग व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर जीएसटीआर 3बी रिटर्न की तिथि बढ़ाने की मांग की। एसोसिएशन के पीएम चौपड़ा ने बताया कि अभी विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन की विकट स्थिति है। इस स्थिति को देखते हुए जीएसटीआर 3बी रिटर्न की तिथि को 31 मई तक बढ़ाया जाए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dABlPI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment