चालक को पानी की बोतल लेने भेजा, पीछे कार लेकर भागे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
रेलवे स्टेशन के बाहर से रामदेवरा जाने के लिए दो युवकों ने रविवार दोपहर कार टैक्सी किराए पर ली व फिर कायलाना चौराहे के पास चालक को चकमा देकर कार चुराकर ले गए। सूरसागर थाना पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन कार व चोरों का पता नहीं लग पाया।

सूरसागर थाना पुलिस ने बताया कि जाजीवाल ब्राह्मणान निवासी चालक ताराचंद दोपहर में रेलवे स्टेशन के बाहर कार टैक्सी स्टैण्ड पर खड़ा था। दो युवक आए और रामदेवरा जाने के लिए कार टैक्सी किराए पर ली। किराया तय होने पर दोनों युवक कार में सवार हुए। चालक कार लेकर रवाना हो गया। मेडिकल कॉलेज के पास चालक ने कार में डीजल भरवाया। फिर वे कायलाना चौराहा के पास पहुंचे, जहां युवकों ने गाने बजाने में प्रयुक्त होने वाले ऑक्स केबल लेने के लिए कार रुकवाई। एक युवक नीचे उतरा। उसने चालक को पानी की बोतल लाने के लिए भेज दिया। चालक नीचे उतरकर नजदीक स्थित दुकान गया। पीछे दोनों युवक कार स्टार्ट कर रफ्फूचक्कर हो गए। चालक लौटा तो कार गायब थी। उसने आस-पास के लोगों से पूछा तो उन्होंने युवकों के कार लेकर जाने की जानकारी दी।
चालक ने आस-पास तलाश की, लेकिन कार न मिलने पर मालिक को अवगत कराया। फिर पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन कार व युवकों का पता नहीं लग पाया। कार मालिक की तरफ से पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q10iKw
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment