टांके में गिरने से महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-६ के पास कंवर नगर मडि़यालों की ढाणी में रविवार सुबह घर के टांके में गिरने से एक महिला की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई। पीहर पक्ष ने दहेज के तंग व प्रताडि़त कर आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाकर ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया।

कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि मडि़यालों की ढाणी निवासी गीता (२३) पत्नी आनंद चौधरी की मृत्यु हुई है। सुबह सात बजे परिजन ने पुलिस को फोन कर पुत्रवधू के घर में बने टांके में गिरने की जानकारी दी थी। परिजन ने महिला को बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उससे पहले ही महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो अस्पताल ले जाने के लिए महिला का शव गाड़ी में ही रखा मिला। जांच के बाद शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया गया, जहां पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया।
पुलिस की सूचना पर भगत की कोठी में रहने वाले पीहर पक्ष के लोग घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने पुत्री के ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज के लिए तंग व परेशान करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। पिता जोगेन्द्र चौधरी की तरफ से पुत्री के पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज के लिए तंग व प्रताडि़त करने और दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पूछताछ के लिए पति को हिरासत में लिया। सहायक पुलिस आयुक्त (महिला लैंगिक अपराध रोकथाम सैल) भूपेन्द्रसिंह जांच कर रहे हैं। महिला की दो साल पहले ही आनंद चौधरी से शादी हुई थी। जो चालक है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wwd8Sa
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment