जोधपुर।
भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देशानुसार सभी 12 मण्डलों में भाजपा का 41वां स्थापना दिवस कोविड-19 के गाइडलाइन की पालना करते हुए मनाया गया। पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर मण्डलों के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी व बूथ के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठजनों के घर-घर जाकर पार्टी का ध्वज लगाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है एवं देश का विकास करना है। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, महापौर दक्षिण वनिता सेठ, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, जेडीए के पूर्व चेयरमैन महेन्द्र सिंह राठौड़ के निवास पर ध्वज लगाए गए। सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय पर रोशनी की गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा ने विष्णु अबोटी के सान्निध्य में शौर्य चक्र विजेता विंग कमांडर के.एस. परिहार, प्रोफेसर डॉ. गोपाल भारद्वाज, वल्र्ड सिंधी फोरम के रघुवीर सिंह, सीए महेश कोचर, गोविंद हुड्डा, विजय राजोरिया की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।
आज पारिवारिक उत्सव का दिन - शेखावत
जोधपुर सांसद व केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कोलकाता प्रवास के दौरान स्थापना दिवस पर साउथ कोलकाता पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए उत्सव का दिन है।
देहात भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस
भाजपा जिला मीडिया संयोजक रमेश बिश्नोई ने बताया कि देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष जगराम बिश्नोई के निर्देशानुसार स्थापना दिवस सभी 20 मण्डलों मे मनाया गया। सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुना और इसके बाद कार्यकर्ताओ के घरों पर ध्वज लगाए। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरताराम देवासी, डॉ स्वरूप भूतड़ा, धनराज सोलंकी, डॉ सोहन चौधरी मौजूद थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RdcZmn
0 comments:
Post a Comment