400 से अधिक ने लगाई वेक्सीन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
बोरानाडा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, रीको लि, ब्लॉक सीएमएचओ लूणी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बोरानाडा में वेक्सिनेशन शिविर आयोजित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज सुराणा व सचिव राजेश सोलंकी ने बताया कि शिविर में 400 से अधिक 45 वर्ष से अधिक उद्यमियों व औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत स्टाफ को कोविड वेक्सिन लगाई गई। राजसिको के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार ने वेक्सिनेशन शिविर आयोजकों की सराहना करते हुए उद्यमियों व आमजन को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वेक्सिनेशन कार्यक्रम में आकर वेक्सिन लगाने व राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी गाइडलाइन की पालना करने की अपील की।
इस अवसर पर ब्लॉक सीएमएचओ लूणी डॉ मोहन देथा, रीको बोरानाडा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके झा, वरिष्ठ उद्यमी राधेश्याम रंगा, राहुल सिंघवी, मोहनसिंह सोलंकी, अजय शर्मा, कन्हैयालाल कंसारा, एनकेसी मुरारका, मनोज हिंगड़, सुंदरलाल बाहेती, बोरानाडा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के आशीष माथुर सहित अनेक उद्यमी उपस्थित थे।

-----

सूरसागर में 350 ने लगाई वेक्सीन
जोधपुर।
जिला प्रशासन व नगर निगम उत्तर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सूरसागर क्षेत्र के वार्ड 4 माली समाज भवन कालूरामजी की बावड़ी में कोरोना वेक्सीनेशन शिविर में 350 लोगों को टीका लगाया गया। वार्ड पार्षद धीरेंद्र सोलंकी, पूर्व पार्षद जनक सोनी सहित निगम व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wwgZ1f
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment