ग़़णगौरी तीज की पूर्व संध्या पर छाया उल्लास

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मारवाड़ का प्रमुख लोकपर्व गणगौरी तीज गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार में वैभव की कामना के लिए मनाए जाने वाले गणगौरी तीज पर शंकर-पार्वती प्रतीक ईसर-गवर (ईश्वर-गौरी) का विशेष पूजन किया जाएगा। गणगौरी तीज की पूर्व संध्या पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गवर पूजन स्थलों के करीबी जलाशयों पर लोटियों के मेले की धूम रही। इस बार कोरोना गाइड लाइन के चलते गणगौरी तीज पर गवर माता की शोभायात्रा को स्थगित कर दिया गया है।

प्रमुख जलाशयों पर कम संख्या में पहुंची तीजणियां
नख से शिख से शृंगारित तीजणियां मंगल गीत गाते हुए पूजन स्थल के नजदीकी जलाशय पहुंची। हालांकि महिलाबाग का झालरा पर इस बार भी तीजणियों की संख्या कम ही रही। तीजणियों ने पुष्प-तुर्रे-किलंगी एवं नीम की टहनियों से सुसज्जित चांदी-पीतल-तांबे एवं स्टील के कलात्मक मीनारनुमा लोटियों में पवित्र जल भरा और पूजन के बाद पुन: गवर पूजन स्थल पहुंचकर गवर माता का जलाभिषेक किया। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड 21 सेक्टर में महिलाएं लोटियों में पवित्र जल लाने की परम्परा का निर्वहन किया। होली के दूसरे दिन से आरंभ घुड़ला गणगौर उत्सव का गुरुवार को समापन होने के साथ ही धींगा गवर का पूजन आरंभ हो जाएगा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dYsXbG
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment