जोधपुर.
महामंदिर रेलवे स्टेशन के पास स्थित निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमित एक महिला की इलाज के दौरान मृत्यु के बाद बकाया भुगतान जमा न कराने को लेकर परिजन ने रविवार शाम हंगामा किया और जबरन शव ले गए।
नागौरी गेट थानाधिकारी राजूराम बामणिया ने बताया कि महामंदिर क्षेत्र की एक महिला को गत 15 अप्रेल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कोरोना पॉजिटिव थी। इलाज के दौरान शाम को महिला की मृत्यु हो गई। परिजन शव ले जाने लगे तो अस्पताल प्रशासन ने बकाया राशि जमा कराने का आग्रह किया, लेकिन परिजन राशि जमा नहीं कराना चाहते थे। इसको लेकर अस्पताल में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त (केन्द्रीय) देरावर सिंह व थानाधिकारी राजूराम सहित पुलिस अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे। आरएसी का अतिरिक्त बल भी बुलाया गया। परिजन बगैर बकाया राशि जमा कराए जबरन शव ले गए। अस्पताल प्रशासन की ओर से देर रात मृतका के परिजन के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई। आरोप लगाया गया कि परिजन ने तोड़-फोड़ व चिकित्साकर्मियों से मारपीट की और दस्तावेज लूटकर ले गए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3etqBli
0 comments:
Post a Comment