नंदनवन ग्रीन में हुआ घुङला पर्व का आयोजन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. नंदनवन ग्रीन में गुरुवार को घुडला पर्व का आयोजन हुआ। मारवाड़ में होली पर्व के पश्चात चैत्र मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी यानी शीतलासप्तमी से चैत्र मास शुक्ल पक्ष की तृतीया यानी चैत्र नवरात्रि की तीज पर आने वाली गणगौर तक मनाएं जाने वाला यह पर्व महिलाओं द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। जिसमें महिलाऐं सजधजकर छिद्र वाला मिट्टी का घङा जिसमें जलता हुआ दीपक रख घङे (घुङले) को अपने सिर पर धर कर मंगल गीत गाते हुए सामूहिक रूप से मौहल्ले में घुमती हुई, अपने रिश्तेदारों व परिचितों के यहां जाती है। अतिथि के रूप में उनका आदर सत्कार कर मान मनुहार की जा रही है। साथ ही घुङले के दर्शन कर उस पर चढावा चढाते हुए सभी रोगों व कष्टों को दूर कर लोक मंगल गीत गाते हुए सुख समृद्धि की मंगल कामना व प्रार्थना करती हैं। इस मौके सुशीला मुथा, संतोष मुथा, मंजु मुथा, मोनिका मुथा, अन्नु मुथा, प्रियंका, दीपिका, कविता बाहेती, निशा पुंगलियां, जया, अनिता व मनीषा मुंदड़ा सहित कई महिलाएं मौजूद थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3s1PzNe
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment