कोचिंग सेन्टर को सीज किया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जॉइंट इंफोर्समेंट टीम उत्तर का अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। कोविड-19 गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर कोचिंग सेंटर को सीज करने की कार्रवाई की गई। डीसीपी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बढ़ते संक्रमण को देखते जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन कोरोना गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित करवाने का प्रयास कर रहा है और गाइड लाइन की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। डीसीपी ने बताया कि गुरुवार को जॉइंट एनफोर्समेंट टीम ने पावटा क्षेत्र का दौरा किया और वहां संचालित हो रहे कई कोचिंग सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उपायुक्त शैलेंद्र कुमार और एसीपी शिवनारायण चौधरी की टीम सत्यकेतु कोचिंग सेंटर पहुंची तो वहां करीब 300 स्टूडेंट अध्ययन कर रहे थे। अधिकांश छात्रों ने मास्क नहीं पहन रखा था और बैठक के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं हो रही थी। कोचिंग सेंटर पर पर्याप्त सैनिटाइजेशन की व्यवस्था नहीं होने पर जेट उत्तर की टीम में सत्यकेतु कोचिंग सेंटर को सीज किया है। तोमर ने बतायाा कि जेट का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dJQrkP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment