स्वच्छता की परीक्षा पूरी, उत्तर निगम ने सिटीजन फीडबैक में बनाया रिकॉर्ड

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
नगर निगम उत्तर और दक्षिण ने स्वच्छता की परीक्षा पूरी कर ली है, यानि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन हो चुका। करीब तीन दिन तक टीम जोधपुर में रुकी और यहां अलग-अलग हिस्सों का जायजा लिया। खास बात यह है कि इस बार दोनों निगम ने अलग-अलग सर्वे में हिस्सा लिया है। ऑनलाइन फीडबैक में निगम उत्तर में सबसे आगे रहा है, इसका भी फायदा शहर को हो सकेगा। दक्षिण निगम में 93 हजार से अधिक लोगो ने फीडबैक दिया और वह भी टॉप 5 में शामिल है।

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जोधपुर में दो से तीन दिन तक टीमें रही। 30 मार्च से 1 अप्रेल तक सर्वे चला। इसमें टीमें स्थानीय नगर निगम से सम्पर्क किए बिना सीधे ही जीपीएस ट्रेकिंग के जरिये दर्शाए स्थानों पर पहुंचती। वहीं एक अन्य टीम जनता के बीच रहकर उनका फीडबैक लेती है। तीन दिन तक दोनों निगम में अलग-अलग चार टीमों ने सर्वेक्षण पूरा किया। इस दौरान टीम ने केरू डम्पिंग यार्ड, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट नान्दड़ी, सामुदायिक शौचालय, कॉक पिट जो तैयार किए गए हैं और नालों का निरीक्षण किया। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्र में पेंटिंग, टायर पेंटिंग जैसे नवाचार देखे और जनता के फीडबैक भी रिकॉर्ड किए।

----
सिटीजन फीडबैक में निगम उत्तर अव्वल

निकाय का नाम ----- फीडबैक देने वाले लोग
जोधपुर उत्तर - 145243

जयपुर हेरिटेज - 133919
जयपुर ग्रेटर - 118525

अजमेर - 103317
जोधपुर दक्षिण - 93555

-----
पार्षद से लेकर सफाई कर्मचारी तक जुटे

नगर निगम उत्तर के आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने बताया कि सिटीजन फीडबैक सबसे अहम कड़ी होता है किसी भी सर्वेक्षण में निकाय को अव्वल लाने के लिए। पिछले सर्वेक्षण में जोधपुर को फास्टेस्ट मूविंग सिटी का खिताब मिला था। जब 45 हजार लोगों ने सिटीजन फीडबैक दिया था जो तब भी अच्छा रिकॉर्ड था। लेकिन इस बार प्रत्येक पार्षद से प्रतिदिन 5 हजार लोगों से फीडबैक के साथ सफाई कर्मचारियो को भी फीडबैक के लिए टारगेट दिए गए थे।

अब गारबेज फ्री सिटी के लिए आएगी टीमें
अब केन्द्र से एक टीम आगामी कुछ समय में आएगी जो कि गारबेज फ्री सिटी के लिए स्टार रेटिंग देगी। सामान्यत यह टीम स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे वाली मुख्य टीम से पहले आ जाती है। लेकिन इस बार देरी से आ रही है। पिछले वर्ष जोधपुर के पास सिंगल स्टार रेंटिंग थी जिसे थ्री स्टार में अपग्रेड करने के लिए आवेदन किया था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह सिंगल स्टार भी छिन गया। अब फिर से दोनों निगम ने सिंगल स्टार के लिए आवेदन कर रखा है, इसके अंक भी सर्वेक्षण के कुल अंकों में जुड़ेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Pue5cP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment