विप्र क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता आज से

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जोधपुर विप्र फ ाउडेशन के तत्वावधान में शनिवार से विप्र क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। फाउण्डेशन के प्रदेश महामंत्री कैलाश सारस्वत ने बताया कि एयरफ ोर्स स्थित फि जीकल कॉलेज ग्राउंड मैदान में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्राह्मण समाज की आठ सर्वश्रेष्ठ टीमें भाग लेगी । जिलाध्यक्ष मुकुल अंगिरस ने बताया कि परशुराम फ ार्मा, डेंजरस क्लब, डंडीस्वामी, परशुराम इलेवन, पारीक ब्रदर, सांघी ब्रदर्स, महर्षि गौतम योद्धा तथा दाधीच इलेवन टीमों के बीच नॉकआउट मुकाबले होंगे। शनिवार को सुबह आठ बजे उद्घाटन मैच में वरिष्ठ अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत, पार्षद नरेश जोशी तथा पार्षद मोहित ओझा बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।
---
खिलाडिय़ों की जर्सी का विमोचन
पालीवाल, पारीक, सारस्वत, गौड, दाधीच, गुर्जर गौड, पुष्करणा, सिखवाल, श्रीमाली, राजपुरोहित सहित ब्राह्मण समाज के सभी घटकों के साथ होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को टूर्नामेंट के दौरान खिलाडिय़ों द्वारा पहने जाने वाली जर्सी का विमोचन किया गया। इस अवसर पर फ ाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद व्यास, प्रभारी नवीन जोशी, युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवि शर्मा, जिला महामंत्री दिनेश कल्ला उपस्थित रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31GgZOb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment