जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्डल ने कोरोना की दूसरी लहर के बढते प्रभाव को देखते हुए रेलकर्मियों व यात्रियों के बीच कोरोना फैलाव को रोकने के लिए विशेष कदम उठाए है। मण्डल के रेल चालक दल को संक्रमण से बचाने के लिए मण्डल की लॉबी में कांटेक्टलेस चालक दल एप का उपयोग कर लगभग 80 प्रतिशत रनिंग स्टाफ को साइन-ऑन, साइन-ऑफ करवाया जा रहा है। रनिंगकर्मियों के सभी पीरियोडिकल मेडिकल एग्जाम (पीएमई) व अन्य सभी रिफ्र ेशर कोर्सेज को स्थगित कर दिया गया है, आवश्यक सेफ्टी संबंधी अन्य सभी कोर्सेज को ऑनलाइन करवाया जा रहा है। मण्डल प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय के निर्देशानुसार रेलकर्मियों को मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग व सेनिटाइजर के प्रयोग के निर्देश दिए गए है।
-
यात्रियों के लिए तय किए नियम
रेलवे स्टेशन पर हैंड सेनिटाइजर, सामान सेनिटाइजर लगाए गए है। स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए लगी बैंचों दूरी बनाकर बैठने के लिए निशान लगाए गए है। स्टेशन पर टिकट खिड़की पर यात्रियों के बीच निर्धारित दूरी बनाए रखने के लिए निशान लगाए गए है।
-
ट्रेनें भी हो रही सेनिटाइज
ट्रेनों को सेनिटाइज किया जा रहा है। जोधपुर कोच केयर कॉम्पलेक्स में सभी ट्रेनों की सीट, बर्थ, फ र्श, नल, वॉशबेसिन, कम्बोड, सम्पूर्ण टॉयलेट व पूरे कोच पर स्प्रे मशीन से हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन का छिड़काव किया जा रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eKjvJg
0 comments:
Post a Comment