जोधपुर. प्रदेश में कोरोना महामारी का रूप ले चुका है। जयपुर और जोधपुर में हर रोज तकरीबन 2 हजार कोरोना रोगी सामने आ रहे हैं। यह वायरस पिछले दो-तीन दिनों से प्रतिदिन 20 से 30 जिंदगियों की डोर काट रहा है। इस खौफ से प्रदेश के अन्य जिलों में रहने वाले जयपुर-जोधपुर निवासियों के रिश्तेदार भी भारी चिंतित है और हर रोज फोन करके हालचाल जान रहे हैं ताकि उनके अपने इस महामारी में जंग जीत जाएं।
कुछ हद तक यह ठीक भी है लेकिन ऐसे कई लोगों को खुद के बारे में अधिक सावधान होने की जरुरत है। जयपुर-जोधपुर से प्रदेश के 18 जिलों में कोरोना से अधिक मौतें हुई है। कई जिलों में तो मृत्यु डेढ़ गुणा अधिक है। राजस्थान में अब तक कोविड-19 से होने वाली मौतों की दर 0.69 प्रतिशत है। जयपुर में 0.66 और जोधपुर में 0.70 प्रतिशत यानी राज्य दर के बराबर ही है। प्रदेश में केवल दो जिले ऐसे हैं जिनकी मृत्यु एक प्रतिशत को पार कर गई है। भरतपुर में मृत्यु दर 1.23 प्रतिशत और झुंझनूं में 1.04 प्रतिशत है। जयपुर-जोधपुर की जनसंख्या अधिक होने और अधिक टेस्ट होने के कारण संख्या में मौतें जरुर अधिक हो रही है। वैसे कोटा में मृत्यु दर 0.66, उदयपुर में 0.81, बीकानेर में 0.83 और अजमेर में 0.97 बनी हुई है।
इन 18 जिलों में प्रदेश से अधिक मृत्यु दर
बांसवाड़ा, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, चितौडगढ़़, चूरू, जालोर, झालावाड़, अजमेर, झुंझनूं, करौली, नागौर, पाली, प्रतापनगढ़, राजसमंद, सीकर, टोंक व उदयपुर।
दूसरे राज्यों से आए 11.5 प्रतिशत लोग मरे
प्रदेश में मृत्यु दर जहां केवल 0.69 प्रतिशत बनी हुई है वहीं अन्य राज्यों व विदेश से राजस्थान में आकर कोरोना संक्रमित होकर अपनी जान गंवाने वालों की संख्या बहुत ही अधिक है। बाहर से अब तक 6012 लोगों के नमूनों की जांच में 337 पॉजिटिव निकले और इसमें से 39 लोगों की मौत हो गई। इनकी मृत्यु दर अनपेक्षित रूप से 11.5 प्रतिशत है।
प्रत्येक संभाग में एक-एक बेहतर मृत्युदर वाला जिला
प्रदेश के सातों संभागों में से एक-एक जिला ऐसा है जहां कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या काफी कम है यानी इन जिलों ने मृत्यु दर को नियंत्रित कर रखा है।
जिला ------------ मृत्यु दर
हनुमानगढ़ (बीकानेर) ------ 0.23
भीलवाड़ा (अजमेर) ------ 0.26
अलवर (जयपुर ) ------ 0.30
धौलपुर (भरतपुर )------ 0.40
डूंगरपुर (उदयपुर) ------ 0.44
बूंदी (कोटा) ------ 0.46
सिरोही (जोधपुर) ------ 0.46
(मृत्यु दर प्रतिशत में है।)
................................
प्रदेश में 33 जिलों की मृत्यु दर
जिले का नाम ------- मृत्यु दर
1 अजमेर ------- 0.97
2 अलवर ------- 0.30
3 बांसवाड़ा -------0.83
4 बारां ------- 0.68
5 बाड़मेर ------- 0.88
6 भरतपुर ------- 1.23
7 भीलवाड़ा ------- 0.26
8 बीकानेर ------- 0.83
9 बूंदी ------- 0.46
10 चितौडगढ़़ ------0.71
11 चूरू ------- 0.73
12 दौसा ------- 0.60
13 धौलपुर ------- 0.40
14 डूंगरपुर ------- 0.44
15 श्रीगंगानगर -------0.53
16 हनुमानगढ़ -------0.23
17 जयपुर ------- 0.66
18 जैसलमेर ------- 0.65
19 जालोर ------- 0.83
20 झालावाड़ ------- 0.82
21 झुंझनूं ------- 1.04
22 जोधपुर ------- 0.70
23 करौली ------- 0.91
24 कोटा ------- 0.66
25 नागौर ------- 0.93
26 पाली ------- 0.84
27 प्रतापगढ़ ------- 0.76
28 राजसमंद ------- 0.70
29 सवाई माधोपुर ----- 0.54
30 सीकर ------- 0.87
31 सिरोही ------- 0.46
32 टोंक ------- 0.74
33 उदयपुर ------- 0.81
(मृत्यु दर प्रतिशत में है।)
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PHlXYI
0 comments:
Post a Comment