जोधपुर डीआरएम ने लगवाया कोविड वेक्सीन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्डल पर रेलकर्मियों के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए 10 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया । मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने रेलवे अस्पताल में स्वयं कोविड वैक्सीन लगवाकर 45 वर्ष से अधिक आयु वाले रेलकर्मियों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित कर विशेष अभियान की शुरुआत की।
---
कोविड-19 वेक्सीन के पोस्टर का विमोचन
जोधपुर।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के मण्डल कार्यालय में शनिवार को कोविड वेक्सीन बैनर का विमोचन किया गया।
मण्डल सचिव मनोजकुमार परिहार ने बताया कि बैनर का विमोचन अपर मण्डल रेल प्रबंधक जीआर कुमावत ने किया। उन्होंने बताया कि रेलवे अस्पताल में कोविड-19 के टीके लगना शुरू हो गए है। मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने बताया कि कोविड-19 के टीके लगाने से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी बल्कि शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है।

इस अवसर पर जसबीरसिंह चौधरी, शरद जोशी, हनुमानदास वैष्णव, बजरंगसिंह राठौड़ ने सम्बोधित करते हुए बताया कि टीका लगवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, पेन्शन खाता बुक, पेन कार्ड व लाइसेन्स में से किसी भी एक की छायाप्रति साथ में लेकर जाएं ताकि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में संजय मीणा, मदनलाल बैरवा, राजेश शर्मा, अशोक सिंह मेड़तिया, हेमन्त शर्मा, कमलेश पुरोहित, रविन्द्र सिंह चौहान, उपेन्द्र कुमार, सुनील थानवी, पवन कुमार, प्रकाश चौधरी, संजय अरोड़ा, कमल भटनागर, राजाराम चौधरी सहित सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभा का संचालन परमानन्द गुर्जर ने किया ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39AkE4z
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment