नौ महीने बाद प्रदेश में राशन की दुकानों पर मिलेगी चीनी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रदेश में 9 महीने बाद फिर से राशन की दुकानों पर इस महीने से चीनी का वितरण किया जाएगा। राज्य में स्थित 23 हजार 436 राशन की दुकानों से 6 लाख 78 हज़ार 582 अंत्योदय परिवारों को चीनी मिलेगी। चीनी का यह कोटा जुलाई से लेकर दिसंबर 2020 तक के लिए आवंटित किया गया है यानी इस साल की चीनी का अभी भी लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।

राशन की दुकानों पर वर्तमान में केवल अंत्योदय अन्न परिवारों को ही चीनी मिलती है। प्रत्येक परिवार को 1 किलो चीनी दी जाती है। वर्तमान में 1 किलो चीनी का मूल्य 18 रुपए रखा गया है। सप्लाई चैन मैनेजमेंट व्यवस्था के माध्यम से चीनी आवंटित की गई है। वितरण पोस मशीनों से होगा। चीनी का आवंटन उचित मूल्य दुकानों पर वितरण से शेष अवशोषित चीनी की मात्रा के आधार पर किया गया है। प्रत्येक लाभार्थी परिवार को अधिकतम 6 किलोग्राम चीनी इसी महीने देने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में देश में केवल अंत्योदय अन्न परिवारों को ही राशन की चीनी मिलती है। पहले बीपीएल को भी चीनी मिलती थी लेकिन कुछ साल पहले इस खत्म कर दिया गया।

सर्वाधिक आवंटन उदयपुर के लिए
प्रदेश में 3 हजार 771 मेट्रिक टन चीनी का आवंटन किया गया है। सर्वाधिक आवंटन उदयपुर जिले के लिए 320 मेट्रिक टन से अधिक हुआ है। सबसे कम चीनी जैसलमेर जिले के लिए 38 मेट्रिक टन आवंटित हुई है। अंत्योदय अन्न योजना के सर्वाधिक परिवार उदयपुर में है।

प्रदेश में सर्वाधिक अन्त्योदय परिवार वाले 5 जिले
जिला --------- परिवार की संख्या
उदयपुर --------- 53449
बारां --------- 48000
बांसवाड़ा --------- 45124
डूंगरपुर --------- 31802
चितौडगढ़़ --------- 28600
..............................

प्रदेश में न्यूनतम अंत्योदय परिवार वाले 5 जिले
जिला--------- परिवार की संख्या
जैसलमेर --------- 6411
सीकर --------- 8683
धौलपुर --------- 8694
जोधपुर --------- 8851
झुंझनूं --------- 9383
..............................

फैक्ट फाइल
- 23436 अंत्योदय अन्न योजना में राशन की दुकानें
- 628582 अंत्योदय अन्न परिवार है प्रदेश में
- 3771 मैट्रिक टन चीनी का आवंटन
- 1 किलो चीनी प्रत्येक परिवार को प्रति महीना मिलती है
- 18 रुपए प्रति किलो है चीनी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uh27lD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment