कोरोना के साथ अब धूल भरी हवाओं से फूल रही सांसें

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. गत दो दिन से चली धूल भरी हवाओं के कारण सांस लेना दुभर हो गया है। सुबह से लेकर रात तक वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। मनुष्य के लिए आवश्यक स्वस्थ हवा से 10 गुणा तक अधिक पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) घुला हुआ है जो सांसों के जरिए हमारे शरीर में जा रहा है। बुधवार सुबह जोधपुर में पिछले एक सप्ताह का सर्वाधिक वायु प्रदूषण रहा, जब पीएम-2.5 और पीएम-10 कणों का स्तर 500 तक पहुंच गया। सुबह-सुबह सैर पर निकलने वाले शहरवासियों की सांसें हल्की-फुल्की एक्सरसाइज में ही फु ल रही थी। कोढ़ में खाज यह भी है कि इधर कोरोना के मामले भी बढ़ रहे हैं और कोरोना में भी सांस ही उखड़ती है।

जोधपुर में पिछले एक सप्ताह का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)
दिन ------ एक्यूआई
31 मार्च ------329
30 मार्च ------270
29 मार्च ------149
28 मार्च ------205
27 मार्च ------250
26 मार्च ------ 199
(सांस लेने के लिए एक्यूआई का स्तर 0 से 50 के मध्य होना चाहिए। सौ तक स्थिति संतोषप्रद मानी जाती है। दो सौ तक हवा का स्तर खराब और तीन सौ तक बेहद खराब होता है। तीन सौ से ऊपर अलार्मिंग स्थिति होती है।)
.....................

2 दिन में धूल भरी हवा के कारण ऐसे खराब हुई फिजां
दिन ----- समय -----------------------पीएम-2.5 -------पीएम-10
29 मार्च - रात 12 से सुबह 8 बजे तक-------81 ------- 159
29 मार्च - सुबह 8 से अपराह्न 4 तक -------68 -------201
29 मार्च- अपराह्न 4 से रात 12 बजे तक-------108-------254
30 मार्च- रात 12 से सुबह 8 बजे तक-------134 -------370
30 मार्च- सुबह 8 से अपराह्न 4 बजे तक-------124 -------282
30 मार्च- अपराह्न 4 से रात 12 बजे तक -------207 ------- 548
31 मार्च- रात 12 से सुबह 8 बजे तक -------216 ------- 437
31 मार्च- सुबह 8 से अपराह्न 4 बजे तक-------118 ------- 298
(पीएम की मात्रा माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर में है। पीएम-2.5 का अर्थ सूक्ष्म कणों का आकार 2.5 माइक्रोमीटर तक और पीएम-10 का अर्थ कण दस माइक्रोमीटर आकार के हैं।)
..........................

इस महीने खराब रहेगी हवा
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी हिस्से में साल में सर्वाधिक आंधी अप्रेल महीने में आती है और इस महीने में ही हवा की रफ्तार सर्वाधिक होती है जो रेगिस्तान की धूल का हवा में उठाकर वायु प्रदूषण करती है। इससे श्वास रोगियों के साथ आम लोगों को भी सांस लेने में परेशानी होती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rHWSd4
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment