सेहत के साथ पहाड़ों को हरा-भरा करने में जुटे हैं युवा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
अपनी सेहत के साथ छुट्टी का दिन उमंग भरा बनाने और धरती का हरा श्रृंगार करने के लिए युवा जुटे हुए हैं। पहाड़ों की खूबसूरती का आनन्द लेते हैं और बदले में धरा को पेड़ भी देते हैं। च्गो ग्रीन ट्रेकिंगज् इसी प्रेरणा से शुरू किया गया।

गो ग्रीन ट्रेकिंग को राहुल बुरड ने दो साल पहले शुरू किया था। सोशल मीडिया के जरिये इसमें कई लोग जुड़ते गए। आज १५ सौ से ज्यादा लोग सोशल मीडिया पर जुड़े और हर सप्ताह तीन से चार घंटे सैकड़ों लोग अपनी सेहत को देते हैं और बदले में धरती का शृंगार भी करते हैं। ट्रेकिंग के साथ प्लांटेशन, चढ़ाई, सूर्योदय का आनंद लेते हैं। इसके सहायक आर्यन लुनावत बताते हैं ब्लूसिटीवासी कई लोग फिटनेस फ्रीक हैं।
उगते सूरज को देखने का युवाओं में क्रेज

पहाड़ों पर ट्रेकिंग का समय अधिकांश सूर्योदय से पहले का है। ब्लूसिटी के युवा जो गो ग्रीन ट्रेकिंग से जुड़े हैं वे सूर्योदय देखने के काफी शौकीन हैं। अपनी सेहत को भी काफी फिक्रमंद इन युवाओं का दल लगातार बढ़ रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3232yDT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment