जोधपुर।
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले पर बंगाल में हमला हुआ। काफिले में शामिल गाडिय़ों में जमकर तोड़-फोड़ की और सामान लूटकर ले गए। पूरा घटनाक्रम भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के चेतला पुलिस थाने के सामने घटा।
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की सुपर सेवन टीम के सदस्य स्टार प्रचारक केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की टीम पर कोलकाता के चेतला थाना क्षेत्र में हमला हुआ और वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भवानीपुर में जनसंपर्क कार्यक्रम है। भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधायक हैं, हालांकि इस बार इस सीट को छोडकऱ वो नंदीग्राम से चुनाव लड़ रही हैं। शाह के कार्यक्रम की तैयारियों में भाजपा कार्यकर्ता जुटे थे। इसी बीच गुरुवार देर रात भाजपा कार्यकर्ता अनिमेश दास के घर पर हमला किया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए केंद्रीय मंत्री शेखावत चेतला पुलिस थाने पहुंचे तो उनके काफिले की गाडिय़ों को निशाना बनाया गया। हमले में 3-4 गाडिय़ां क्षतिग्रस्त हो गईं। एक-डेढ़ घंटे तक यह उपद्रव चलता रहा। भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता चोटिल हुए। पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता बुलाकर कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रीय मंत्री शेखावत को वहां से बाहर निकालकर गंतव्य तक पहुंचाया गया। शेखावत ने कार्यकर्ताओं को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wLq5aS
0 comments:
Post a Comment