जोधपुर।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की अपराध शाखा ने अवैध रूप से टिकटों का कारोबार करने वाले दलाल को गिरफ्तार टिकट जब्त किए। आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीना के निर्देशन में आरपीएफ की अपराध शाखा प्रभारी कंवरलाल बिश्नोई व सहायक उपनिरीक्षक श्रीलाल मीना के नेतृत्व में टीम ने पाल रोड गायत्री नगर स्थित कृष्णा ई सर्विस व फ ोटो कॉपी की दुकान पर छापा मारा और अवैध रूप से विभिन्न सवारी गाडिय़ों के 17142 रुपए के अलग-अलग श्रेणियों के कुल 18 रेल टिकट जब्त किए व रेल टिकटों का कारोबार करने वाले ई-मित्र संचालक रूपसिंह भाटी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।
--
खेल अकादमी की चयन स्पर्धा स्थगित
जोधपुर।
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से खेल अकादमी द्वारा संभाग स्तर पर 19-20 अप्रेल को आयोजित होने वाली खेल स्पर्धा अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दी गई है। परिषद के सचिव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार खेलकूद संबंधी आयोजन पर रोक होने के कारण यह स्पर्धा स्थगित की गई है
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gaeIDr
0 comments:
Post a Comment