10 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से चली हवाएं, आज चेतावनी का अंतिम दिन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचारी तंत्र के कारण गुरुवार को लगातार दूसरे दिन तेज हवाएं चली। जोधपुर में हवाओं की गति 10 किलोमीटर प्रति घण्टा तक पहुंची। हवा की दिशा उत्तरी-पश्चिमी होने के कारण आंधी नहीं आई लेकिन दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ गई। पश्चिमी और मध्य राजस्थान में अधिकांश हिस्सों में पारा चालीस डिग्री के भीतर रहा। पूर्वी राजस्थान में पारा जरुर चालीस से ऊपर था। पश्चिमी राजस्थान में आंधी और मेघगर्जना के साथ बरसात की चेतावनी का शुक्रवार को अंतिम दिन है। हालांकि आगे भी तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं होने के आसार है।

सूर्यनगरी में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह मौसम सामान्य बना हुआ था। इसके बाद तेज धूप के कारण गर्मी बढऩे लगी। सुबह दस बजे तक तेज गर्मी हो गई। गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। दोपहर 12 बजे बाद तेज हवाएं शुरू हो गई जिसके कारण अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री के ऊपर नहीं जा सका। दिनभर तेज हवा चलती रही लेकिन हवा में धूल नहीं थी, जिसके कारण लोगों ने राहत की सांस ली। हवा की दिशा पश्चिमी होती तो आंधी आ सकती थी। ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 25.8 व अधिकतम 39.6 डिग्री मापा गया।
बाड़मेर और जैसलमर में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 20.7 व 24 और अधिकतम तापमान क्रमश: 37.4 व 38.1 डिग्री मापा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uTsD4I
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment