जोधपुर. कोराना में जोधपुर के हालात बदतर हो चुके हैं। सांसद व विधायक सक्रिय है, वे कोरोना रोकथाम के लिए प्रयास कर रहे हैं।
विधायक मनीषा पंवार - कोविड-19 आपदा से निपटने के लिए विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना से पन्द्रह लाख रुपए की राशि आवंटित करने के लिए सीइओ जिला परिषद् को पत्र लिखा। दो बार अधिकारियों के साथ बैठक में फीडबैक लिया। अभी घर पर आइसोलेट हैं। फील्ड में ज्यादा नहीं दिखी।
सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत - 50 लाख एमपी फंड में से दिया। अभी 500 बैड के अस्पताल की पेशकश। पश्चिम बंगाल चुनाव में व्यस्त, फील्ड में नहीं है। लेकिन एक बार अधिकारियों के साथ बैठक ली।
राज्यसभा सदस्य राजेन्द्र गहलोत - सांसद ने प्रभारी सचिव के साथ बैठक कर चुके हैं। एम्स में मरीजों के दाखिले के लिए फोन करते हैं।
विधायक सूर्यकांता व्यास - पिछली लहर में विधायक मद से राशि जारी की थी, इस बार ज्यादा सक्रियता नहीं। उम्र अधिक होने के कारण फील्ड में नहीं उतर रही।
-----
शेखावत ने दिया 500 बेड का अस्थाई अस्पताल बनाने का प्रस्ताव
जोधपुर। सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने शहर के एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में 500 बेड का अस्थाई अस्पताल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह से अस्थाई अस्पताल को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि हमारी टीम 100 बेड का अस्थाई अस्पताल 3-4 दिन में तैयार करा देगी और हर दूसरे दिन इस अस्पताल में 100-100 अतिरिक्त बैड जोडकऱ इन्हें 500 तक किया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32LN33O
0 comments:
Post a Comment