महामारी से महामुकाबले में जुटे ‘मारवाड़ के भामाशाह’

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

किसी भी प्रकार का संकट हो मारवाड़ के भामाशाहों का सहयोग हमेशा से ही चुनौतियों से लडऩे के रूप में रहा है। कोरोना संकट के समय जब हर ओर त्राहि-त्राहि मची है। सरकार व प्रशासन के साथ चिकित्सकीय टीम जोर लगा रही हैं। वहीं दूसरी ओर इस मुश्किल घड़ी में मदद के हाथ बढ़ाने वालों की भी कमी नहीं है। इस महामारी से महामुकाबले के लिए राजस्थान पत्रिका ने यह प्रेरक अभियान शुरू किया है। भामाशाहों, प्रशासन व जनता की समस्या के बीच पत्रिका सेतू बनकर इस महामुकाबले के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा।

---

किराये पर कार टैक्सी लगा हर दिन 400 लोगों तक पहुंचा रहे दवाइयां

दो व्यापारी भाई मनीष धारीवाल और दिलीप धारीवाल ने किराये पर 7 कार टैक्सी लगाई है। सरकारी अस्पतालों से सुबह कोरोना संक्रमितों की सूची लेते हैं और प्रतिदिन 400 से ज्यादा लोगों के घरों तक दवाइयां पहुंचाते हैं। ऐसे लोग जो निर्धन हैं उनके घरों तक राशन किट भी पहुंचाए जा रहे हैं। एक माह पहले मनीष पॉजीटिव हुए तो उन्हे समय पर दवाइयां नहीं मिलने कर अनुभव हुआ। इस पर उन्होंने अब यह मुहिम शुरू की है। अभी सात सरकारी अस्पताल से प्रतिदिन सूची लेते हैं, आगे इसे बढ़ाकर 10 व 15 भी करना चाहते हैं।

महापौर दक्षिण वनिता सेठ ने पार्षदों से भी सहयोग लेकर काम करने की बात कही है। साथ ही नगर निगम की इंदिरा रसोई से भी पका हुआ खाना जरूरतमंदों तक पहुंचाने की भी तैयारी कर रहे हैं। बुधवार को मरूधर केसरी नगर शोभावतों की ढाणी अस्पताल, मधुबन बासनी, कुड़ी हाउसिंग बोर्ड, झालामंड, बालसमंद मंडोर, पीएचसी रेजीडेंसी रोड,प्रताप नगर व सूरसागर में तीन सरकारी अस्पताल से सूचियां प्राप्त कर दवाइयां पहुंचाई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dZYOKf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment