जोधपुर.
जोधपुर सेन्ट्रल जेल में गत दिनों छह मोबाइल जब्त किए जाने के मामले में पुलिस ने पंजाब के कुख्यात बदमाश लॉरेंस बिश्नोई के भाई व हरियाणा के शार्प शूटर सहित पांच व्यक्तियों को बुधवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि गत २१ अप्रेल को जेल की आकस्मिक तलाशी में छह मोबाइल व अन्य निषेध सामग्री जब्त की गई थी। इस मामले में हरियाणा के शार्प शूटर रवि उर्फ भोला, श्याम सुंदर, पंजाब निवासी अनमोल बिश्नोई, विनोद उर्फ विक्की और हरीश प्रजापत को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। इनमें अनमोल पंजाब के बदमाश लॉरेंस का भाई है। जबकि हरीश प्रजापत गैंग का गुर्गा है। वहीं, रवि उर्फ भोला शापॅ शूटर है। जिसने गत दिनों सुपारी लेकर पाली के गुढ़ा एेंदला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या करने के लिए फायरिंग की थी, लेकिन वह बच गया था। आरोपियों से मोबाइल के बारे में पूछताछ की जा रही है। जेल में मोबाइल पहुंचने की मिलीभगत के बारे में भी जांच की जा रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3voO5yU
0 comments:
Post a Comment