जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्सों में रविवार को तापमान में वृद्धि होने से तेज गर्मी रही। बाड़मेर में पारा 42 डिग्री के पास पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक मारवाड़ में तेज गर्मी का मौसम रहेगा। इस दौरान आसमान से आग बरसने की आशंका है। सप्ताह के मध्य में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादल और हवा चलने के कारण पारे में फिर गिरावट आएगी। सप्ताहांत में तपिश से कुछ राहत मिलेगी।
सूर्य नगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आसमान साफ होने से चटक धूप निकली। सूर्योदय के तीन घंटे बाद ही आसमान से गर्मी बरसनी शुरू हो गई। धूप में कुछ समय के लिए भी खड़े होना मुश्किल हो रहा था। दोपहर में पारा 39.3 डिग्री पर पहुंच गया। शाम ढलने के बाद भी वातावरण में तपिश बनी रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी यही मौसम रहा। फलौदी में न्यूनतम तापमान 28.4 और अधिकतम 40 डिग्री मापा गया। बाड़मेर और जैसलमेर में सूखी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। बाड़मेर में रात का पारा 24.7 और दिन का 41.6 डिग्री रहा, वहीं जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 24.5 और अधिकतम 40.5 डिग्री मापा गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S3u56D
0 comments:
Post a Comment