देश के 6 शहरों में सिटी नॉलेज एण्ड इनोवेशन क्लस्टर, एक जोधपुर में भी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

शैक्षणिक व वैज्ञानिक संस्थानों के नॉलेज और रिसर्च से आम जनता की समस्याओं के समाधान करने के लिए केन्द्र सरकार ने देश के 6 शहरों में सिटी नॉलेज एण्ड इनोवेशन क्लस्टर बनाए है, इसमें एक क्लस्टर जोधपुर में भी स्थापित हुआ है। जोधपुर क्लस्टर का नोडल कार्यालय भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान आईआईटी जोधपुर को बनाया गया है। इन क्लस्टर के जरिए शहर की सभी शैक्षणिक और औद्योगिक संस्थाओं में आपस में सामंजस्य स्थापित कर विभिन्न समस्याओं का वैज्ञानिक तरीके से समाधान किया जाता है। इसी के तहत इस कार्य को करने के लिए जोधपुर सिटी नॉलेज एंड इनोवेशन फ ाउंडेशन कंपनी का गठन किया गया है। जिसमें जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (जेआइए) के अध्यक्ष एनके जैन को जोधपुर सिटी नॉलेज एंड इनोवेशन फ ाउंडेशन कंपनी में निदेशक मनोनीत किया गया है। कंपनी में शान्तनु चौधरी, संपतराज वडेरा, सुरजीत घोष, अखिल रंजन गर्ग, विजया दिनेश देशमुख को भी निदेशक मनोनीत किया गया है।

---

क्राइम मैनेजमेंट के लिए आर्टिफिशिलय इंटेलिजेंस की भी पहल

इस क्लस्टर का प्रमुख उद्देश्य स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देना, उद्यमिता में पहल को प्रोत्साहन देना तथा शहर की गंभीर समस्याओं का समाधान करना है। इसके साथ ही यह क्लस्टर युवा उद्यमियों को अपने नए व नवाचार लिए आइडिया के लिए प्लेटफ ॉर्म भी उपलब्ध करवाएगा। इस क्लस्टर के अन्य उद्देश्यों में जोधपुर में हेल्थकेयर व मेडिकल टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देना, स्थानीय हैण्डीक्राफ्ट व हैण्डलूम की डिजाइंस में डिजीटल तकनीक के माध्यम से वैल्यू एडिशन करना, टेक्सटाइल उद्योगों के प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए वेस्ट वाटर मैनेजमेंट का प्रोटोटाइप बनाना व जोधपुर के ट्रैफि क व क्राइम मैनेजमेंट के लिए आर्टिफि शियल इंटेलीजेंस की पहल भी करना है।

--



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fMWZl1
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment