लो अब 500 को छू रहा आंकड़ा, चार वृद्धा की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण उफान पर आ चुका है। 27 नवंबर को अंतिम बार जोधपुर में 531 रोगी संक्रमित थे, इसके बाद अब एक बार फिर से सर्वाधिक 498 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों ने प्रशासन को हिला दिया है। एमडीएम अस्पताल में संक्रमित 3 वृद्धा और एम्स जोधपुर में एक वृद्धा की मौत हो गई। जबकि इससे पहले गत 24 दिसंबर को जोधपुर में सर्वाधिक अंतिम बार उच्चतम 5 मौतें हुई थी।

जोधपुर में अब तक कोरोनाकाल में 65781 रोगी संक्रमित और 945 की मौत हो चुकी है। साल 2021 में अब तक 5235 रोगी संक्रमित हो चुके हैं और 43 की मौत हो चुकी हैं। अप्रेल माह के 9 दिन में 2395 जने संक्रमित और 11 की मौत हो चुकी है। वहीं शहर में सर्वाधिक शास्त्रीनगर जोन में 97 संक्रमित मिले हैं और देहात में सालावास लूणी ब्लॉक में सर्वाधिक 52 संक्रमित मिले हैं।

इन 4 मरीजों की मौत
एमडीएम अस्पताल में भर्ती लूणावास कल्याण निवासी नैनी देवी ( 62), सगरा कॉलोनी निवासी बीना (60 ) की मौत हो गई। बीना की मरणोपरांत रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एमडीएम में ही भर्ती बादलिया निवासी रूकी देवी ( 70) की भी मौत हो गई। एम्स जोधपुर में भर्ती वीपी बड़लालिया लूणी निवासी जमना देवी (60 ) की मौत हो गई।

जोन अनुसार रिपोर्ट

प्रतापनगर-14
शहर परकोटा-47

उदयमंदिर-15
महामंदिर-49

मसूरिया-66
शास्त्रीनगर-97

मधुबन-19
रेजिडेंसी-74

बीजेएस-18

ग्रामीण ब्लॉक

बनाड़ (मंडोर )-16
सालावास ( लूणी)-52

बिलाड़ा-7
भोपालगढ़-2

ओसियां-6
बावड़ी-1

फलोदी-13

शेरगढ़-1
बालेसर-1



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/321jISE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment