जोधपुर। सीएम अशोक गहलोत ने वीसी के जरिये कोविड-19 की समीक्षा की। जोधपुर में संभागीय आयुक्त राजेश शर्मा, जिला कलक्टर इंद्रजीतसिंह और अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जोधपुर की अब तक की प्रगति रखी।
बनाई टीमें
- चिकित्सा सुविधा समन्वय सेल के प्रभारी सीइओ जिला परिषद इंद्रजीत यादव होंगे।
- कोविड अस्पताल प्रबंधन सेल में एमडीएम के लिए सोहनलाल शर्मा एनएलयू के रजिस्ट्रार, एमजीएच में प्रभारी अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अरूण पुरोहित, एम्स में प्रभारी एन.आर विश्नोई और निजी अस्पताल में प्रभारी एडीएम तृतीय अंजुम ताहिर सम्मा होंगे।
- स्क्रीनिंग सेल प्रभारी एडीएम द्वितीय शहर सत्यवीर यादव होंगे।
- कॉन्टेक्ट टे्रसिंग के प्रभारी जेडीए सचिव हरभान मीणा होंगे।
- सैम्पलिंग व सर्विलांस के प्रभारी सीइओ जिला परिषद इंद्रजीत यादव।
- रेग्यूलेशन सेल प्रभारी एडीएम शहर प्रथम रामचंद्र गरवा।
- होम आइसोलेशन सेल प्रभारी एडीएम द्वितीय मुकेश कुमार कलाल होंगे।
- क्वारंटीन सेल के प्रभारी जेडीए आयुक्त कमर उल जमान चौधरी।
- आइइसी सेल में दोनों नगर निगम आयुक्त रोहिताश्व तोमर, अमित यादव और पीआरओ साक्षी पुरोहित प्रभारी होंगे।
उत्तर और दक्षिण निगम के संयुक्त प्रर्वतन दल बनाए
उत्तर निगम : शैलेन्द्रसिंह उपायुक्त निगम प्रभारी व पुलिस की ओर से आरपीएस शिव नारायण चौधरी शामिल होंगे। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक व अन्य निगम का स्टाफ रहेगा।
दक्षिण निगम : अरिक्त आयुक्त राकेश कुमार गढवाल प्रभारी होंगे और पुलिस की ओर से आरपीएस सुखराम विश्नोई व अन्य पुलिसकर्मी शामिल होंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31QkP7n
0 comments:
Post a Comment