SPORTS--दिव्यांग दीपिका ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
नवज्योति मनोविकास केन्द्र की मानसिक दिव्यांग खिलाड़ी दीपिका व्यास का जयपुर स्थित आरएएस क्लब में आयोजित समारोह में ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया। मास्टर ट्रेनर महेश कुमार पारीक ने बताया कि स्पेशल आेलम्पिक्स भारत द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में दीपिका ने कई राष्ट्रीय पदक जीते है। 6 से 11 मार्च तक बिलासपुर, हिमाचल में होने वाले द्वितीय प्रिपेटरी केम्प में फ्लोर बॉल युनिफ ाइड का प्रशिक्षण लेगी। अवॉर्ड जीतकर विद्यालय पहुचने पर प्रधानाध्यापिका शशि जैन व स्टॉफ ने दीपिका का स्वागत किया।
-----
राजस्थान रोड साइक्लिंग टीम में दो खिलाड़ी चयनित
राजस्थान रोड साइक्लिंग टीम में कशिश व विमला चौधरी का चयन हुआ है। साइक्लिंग प्रशिक्षक तारा चौधरी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी मुम्बई में 5 से 8 मार्च तक होने वाली रोड नेशनल साइक्लिंग चैम्पियनशिप में भाग लेगी। राजस्थान टीम मंगलवार को मुम्बई के लिए रवाना होगी।
---
बीजेएस व राजहंस स्पोट्र्स फाइनल में
सुपरकोन क्रिकेट क्लब (जेके स्पोट्र्स) के तत्वावधान में न्यू रेल्वे ग्राउण्ड पर चल रही राजमाता विजयाराजे सिंधिया प्रथम वार्ड कप ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता में बीजेएस क्लब व राजहंस स्पोट्र्स टीमें फाइनल में पहुंच चुकी है। आयोजक घनश्याम वैष्णव ने बताया कि सोमवार के बीजेस क्लब व मां बिल्डर्स एण्ड डवलपर्स व राजहंस स्पोट्र्स व अरमान क्लब के बीच सेमीफाइनल खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीजेस क्लब ने 20 ओवर में 204 रन बनाए। जवाब में मां बिल्डर्स एण्ड डवलपर्स टीम 19वें ओवर में 153 रन पर ऑल आउट हो गई। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजहंस स्पोट्र्स ने 20 ओवर में 189 रन बनाए। जवाब में अरमान क्लब 106 रन पर ऑल आउट हो गई।
---
जोधपुर ने जीता बास्केटबॉल खिताब
राजस्थान बास्केटबॉल संघ की ओर से डीडवाना में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष-महिला बास्केटबॉल का खिताब जोधपुर ने जीता। जोधपुर टीम ने फ ाइनल में जयपुर टीम को 21-10 अंकों से हराकर मैच जीता। टीम में अभिमन्युसिंह, राजवीरसिंह भाटी, शरद दाधीच व पीयूष मीणा थे। टीम के विजय होने पर जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, सचिव देवेंद्रसिंह, खेल अधिकारी गोविन्द्रसिंह सहित अन्य खिलाडिय़ों व खेल प्रेमियों ने खिलाडि़यों को बधाई दी।
---
तलवारबाजी में जोधपुर ने जीते पदक
जयपुर में चल रही राज्य तलवारबाजी प्रतियोगिता में दूसरे दिन सोमवार को जोधपुर टीम ने दो स्वर्ण सहित चार पदक जीते। जोधपुर जिला तलवारबाजी संघ की सचिव परवीन बानो ने बताया कि जोधपुर टीम ने दो स्वर्ण, एक-रजत व कांस्य पदक जीते।
---



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O6mMJj
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment