जैव प्रौद्योगिकी का मानव कल्याण में हो उपयोग: कुलपति

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय विज्ञान संकाय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन सोमवार को किया गया। कुलपति प्रो पीसी त्रिवेदी ने जैव प्रौद्योगिकी: मानव कल्याण के लिए आयाम विषय पर व्याख्यान दिया गया।
उन्होंने कहा कि मानव की विभिन्न प्रकार की चुनौतियों के समाधान जैव प्रौद्योगिकी के नए शोध से संभव है। वैक्सीन का उदाहरण देते हुए कुलपति ने कहाकि भारत बायोटेक्नोलॉजी में सिरमौर हो रहा है। उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी को भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान तथा उनके समेकित शोध को बढ़ाने बढ़ावा देने का आह्वान किया।
विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो अशोक कुमार पुरोहित ने कहा कि अवैज्ञानिक सोच मनुष्य को तर्क के स्थान पर अंधविश्वास की ओर ले जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस संयोजिका एवं कमला नेहरु कॉलेज की निदेशक प्रो.संगीता लुंकड़ ने रसायन शास्त्र विभाग के स्नातकोत्तर व स्नातक छात्र छात्राओं को विभागीय स्तर पर दिए पुरस्कारों की घोषणा की। रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो कैलाश डागा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ प्रियंका पुरोहित एवं डॉ सीमा परवीन ने किया।

किसकों कौनसा अवार्ड
- श्रीमती सुशीला भंडारी उगम कंवर मेमोरियल अवॉर्ड अभय -द्वितीय भौतिक रसायन- प्राची पवार
- डॉ कमला टंडन मेमोरियल अवॉर्ड अकार्बनिक रसायन-प्राची पवार
- डॉ जे.पी सक्सेना मेमोरियल अवॉर्ड कार्बनिक रसायन-ज्योत्स्ना कुमारी
- बीएम गांग मेमोरियल अवॉर्ड विश्लेषणात्मक रसायन-सीमा एवं रितिका पवार
- डॉ कमला टंडन मेमोरियल अवॉर्ड (स्नातक) -डिंपल कटारिया



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dYvYua
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment