जोधपुर।
परिवहन विभाग की ओर से कर पर ब्याज व पेनल्टी में 100 प्रतिशत छूट दी गई है। जिसके अन्तर्गत जोधपुर रीजन में 1108 वाहनों के 1061.50 लाख (कर 738.21 लाख व पेनल्टी 323.24 लाख रुपए) में एमनेस्टी योजना 2021 में 741.13 लाख रुपए वसूले गए। आरटीओ रामनारायण बडगुर्जर के अनुसार ई-रवन्ना चालान के अन्तर्गत कुल 276 वाहनों के बकाया 373.54 लाख रुपए में से एमनेस्टी योजना 2021 के अन्तर्गत 75 से 95 प्रतिशत छूट देते हुए 318.32 लाख रुपए की छूट वाहन स्वामियों को देते हुए 55.22 लाख रुपए वसूले गए।जोधपुर रीजन में 25387 भार वाहन पंजीकृतजोधपुर रीजन में पंजीकृत 25387 भार वाहनों से वर्ष 2021-22 का अग्रिम वार्षिक कर 6938.73 लाख रुपए में से 22 मार्च तक 15176 वाहनों से 4477.66 लाख रुपए वसूले गए। शेष 10211 वाहनों से 2461.07 लाख रुपए बकाया कर की वसूली की जानी है। एमनेस्टी योजना 31 मार्च को समाप्त हो जाएगी। उसके बाद वाहनों के बकाया कर पर ब्याज व पेनल्टी में किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी व ई-रवन्ना चालानों की पूरी राशि वसूली जाएगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cfwLps
0 comments:
Post a Comment